स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पतोरा स्कूल में विद्यार्थियों को जूता-मोजा वितरण, चंद्रिका चित्रसेन कलिहारी की सराहनीय पहल

पाटन। विकासखंड पाटन अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पतोरा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर छात्र-छात्राओं को जूता एवं मोजा वितरण किया गया। यह वितरण समाजसेवी एवं जनपद सदस्य श्रीमती चंद्रिका चित्रसेन कलिहारी के तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को जूता-मोजा प्रदान कर उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और देश के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, भाजपा मंडल पाटन की अध्यक्ष रानी बंछोर, सरपंच भुनेश्वर साहू, राजेंद्र वर्मा, उपसरपंच देवचारण कौसल, जनपद सदस्य मांकूर, सनत वर्मा, भाजपा मंडल पाटन के उपाध्यक्ष टीकाराम देवगन, पंच गोरेलाल श्रीवास, पंच दीप्ती श्रीवास, सचिव नरेश महतो, समाजसेवी हरिप्रसाद अडील, तनूजा साहू, दीक्षा वैष्णव, निलेश्वर साहू, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य दिव्या कलिहारी, संस्था के प्राचार्य भल्ला, प्रीति बाला, जितेंद्र देवांगन, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा दुर्ग के जिला मंत्री चित्रसेन कलिहारी, ग्राम पंचायत पतोरा के पंचगण, देवदास समाज दुर्ग के जिलाध्यक्ष तथा केशव बंछोर उपस्थित रहे।




कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कहा कि विद्यार्थियों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस प्रकार के सहयोग से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ता है। विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए श्रीमती चंद्रिका चित्रसेन कलिहारी का आभार व्यक्त किया।



