स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

रानीतराई। दुर्ग जिला अंतर्गत स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में राष्ट्रीय महापर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य चंदन गोस्वामी ने उत्साह और गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।
ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।




कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के विकास में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्राचार्य चंदन गोस्वामी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।



