अखिल भारतीय रेडियो श्रोता सम्मेलन-2026 का भिलाई-दुर्ग में होगा भव्य आयोजन
भिलाई-दुर्ग। छत्तीसगढ़ श्रोता मंच के तत्वावधान में अखिल भारतीय रेडियो श्रोता सम्मेलन-2026 का आयोजन 19 एवं 20 अगस्त 2026 को भिलाई-दुर्ग में किया जाएगा। रेडियो जगत से जुड़े श्रोताओं के इस राष्ट्रीय मिलन समारोह में देशभर से रेडियो प्रेमी एवं श्रोता शामिल होंगे।
19 अगस्त को डॉ. बाबा साहब अंबेडकर सभागार-6, भिलाई में तथा 20 अगस्त को महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य रेडियो श्रोताओं को एक मंच पर लाना और रेडियो के प्रति उनके जुड़ाव एवं योगदान को सम्मानित करना है।
आयोजकों ने रेडियो प्रेमियों से सम्मेलन में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
उक्त जानकारी मीडिया को छत्तीसगढ़ श्रोता मंच के अध्यक्ष सेवानिवृत्त शिक्षक परस राम साहू ने शेयर किया है।



