अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भिलाई–3। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर नगर पालिक निगम भिलाई–चरोदा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दक्षिण वसुंधरा नगर, भिलाई–3 स्थित अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस अवसर पर प्रेम लाल साहू जी, प्रवक्ता भाजपा जिला भिलाई प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे विराट व्यक्तित्व थे, जिन्होंने राजनीति को राष्ट्रनीति और जनसेवा का माध्यम बनाया। वे एक प्रखर राष्ट्रवादी, संवेदनशील कवि, ओजस्वी वक्ता और लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी थे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

प्रेम लाल साहू ने कहा कि अटल जी का जीवन हमें सिखाता है कि विचारों में दृढ़ता, व्यवहार में विनम्रता और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ही एक सच्चे जननेता की पहचान है। उन्होंने देश की एकता, अखंडता, सुशासन और विकास को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी। प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में देश ने अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। उनकी दूरदर्शी सोच ने भारत को मजबूत, आत्मविश्वासी और विकास की नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि अटल जी की कविताओं और उनके ओजस्वी विचारों में राष्ट्रप्रेम, आशा और संघर्ष की प्रेरणा दिखाई देती है। अटल जी भले ही हमारे बीच भौतिक रूप से उपस्थित नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, आदर्श और राष्ट्रसेवा की भावना सदैव देशवासियों को प्रेरणा देती रहेगी।

इस अवसर पर सुशील यादव (जिला महामंत्री, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला भिलाई), रवि नाहर (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भाजपा भिलाई–3 मंडल), श्रीमती केदारेश्वरी (कोषाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा भिलाई–3 मंडल), राम कुमार वर्मा (राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक), अनीष चन्द्राकर (वरिष्ठ भाजपा नेता), महेश सोना (अध्यक्ष, पश्चिम उत्तकल गांडा समाज भिलाई–चरोदा), दयादास साहू (वरिष्ठ समाजसेवी), टी. जी. कृष्णा मूर्ति, विजय डोंगरे, गौतम दामले, राम लाल सराफ एवं बी. श्री निवास राव सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी उपस्थितजनों ने अटल जी के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र एवं समाज की सेवा करने का संकल्प लिया।

“अटल जी का जीवन और विचार राष्ट्रसेवा की वह अमिट ज्योति है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव दिशा देती रहेगी।”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!