अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शक्तिश्वर महादेव कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, ग्राम औदरागहन से कौही पहुंचेगी भव्य यात्रा

पाटन। सावन के पवित्र माह के अवसर पर शक्तिश्वर महादेव कांवड़ यात्रा समिति के तत्वावधान में 24 अगस्त 2026 को विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा में क्षेत्र के शिवभक्तों को सादर आमंत्रित किया गया है।

कांवड़ यात्रा का शुभारंभ 24 अगस्त को सुबह 7 बजे ग्राम औदरागहन स्थित शक्तिश्वर महादेव मंदिर से होगा। श्रद्धालु खारून नदी औदरागहन से जल लेकर धर्म की नगरी कौही के लिए प्रस्थान करेंगे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर अपनी आस्था प्रकट करेंगे।

आयोजकों ने बताया कि यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है। कांवर यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ेंगे।

जनपद पंचायत पाटन के सभापति रवि सिन्हा ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कांवर यात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ की भक्ति एवं आस्था के इस पावन आयोजन को सफल बनाएं।

आयोजक – शक्तिश्वर महादेव कांवर यात्रा समिति

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!