अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सोनपुर में अतिरिक्त कक्ष एवं करेला व केसरा में आंगनबाड़ी भवनों के लिए कुल 28.38 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति

दुर्ग, 19 अगस्त 2026/ जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास और बच्चों की सुरक्षा व बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में तत्परता से त्वरित निर्णय लिए जा रहे हैं। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत हाल ही में सोनपुर मिडिल स्कूल भवन के प्लास्टर झड़ने की घटना तथा करेला व केसरा में आंगनबाड़ी भवनों की आवश्यकता संबंधी समाचारों एवं जन-अपेक्षाओं को अत्यंत संवेदनशीलता से लेते हुए कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के अनुमोदन पश्चात् जिला पंचायत दुर्ग द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद पंचायत पाटन के प्रस्ताव पर त्वरित स्वीकृति प्रदान करते हुए विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (व्हीबीजीरामजी) योजना तथा जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से कुल 28.38 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। जारी आदेश के तहत ग्राम सोनपुर में विद्यार्थियों की सुविधा एवं अतिरिक्त स्थान की आवश्यकता को देखते हुए 5.00 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्ष (शेड निर्माण) की स्वीकृति दी गई है। साथ ही, ग्राम केसरा एवं करेला में 11.69-11.69 लाख रुपये की लागत से नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्यों को मंजूरी प्रदान की गई है, जिससे बच्चों व ग्रामीणों को शीघ्र ही आधुनिक व सुरक्षित भवन की सुविधा प्राप्त होगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग श्री बजरंग दुबे के निर्देशानुसार उक्त सभी निर्माण कार्य ग्राम पंचायतों के माध्यम से नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध सीमा के भीतर पूर्ण कराए जाएंगे। प्रशासन की इस त्वरित व संवेदनशील पहल से जर्जर भवनों की समस्या का स्थाई समाधान होगा, साथ ही स्थानीय ग्रामीणों व जॉब कार्डधारी श्रमिकों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!