झीट से तोलाघाट निकलेगी शिव शक्ति कांवड़ यात्रा, विशाल भंडारा एवं जस झांकी का होगा आयोजन

अमलेश्वर/पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत झीट से तोलाघाट के लिए शिव शक्ति कांवड़ यात्रा का आयोजन 23 अगस्त को किया जा रहा है। यात्रा को लेकर शिव शक्ति कांवड़ यात्रा समिति एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। आयोजन ग्राम झीट के बाजार चौक के पास किया जाएगा।
समिति के अनुसार कांवड़ यात्रा ग्राम झीट से प्रारंभ होकर तोलाघाट पहुंचेगी, जहां शिव भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इसके पश्चात कांवड़ यात्री ग्राम झीट वापस लौटेंगे। यात्रा के बाद शाम 5 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।




कार्यक्रम के दौरान रात्रि में ‘श्री दाई के दुलरवा’ नवरत्न जस झांकी, पटपर डोंगरगढ़, छत्तीसगढ़ का आयोजन भी किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि झांकी को लेकर श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों में खासा उत्साह है।
शिव शक्ति कांवड़ यात्रा समिति के संरक्षक एवं ग्राम पंचायत सरपंच रूपेंद्र राजू साहू ने कार्यक्रम की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है। आयोजक ललित साहू, टिकेश्वर साहू, पुरुषोत्तम सिन्हा, गोपेंद्र सिन्हा एवं विवेक कौशिक ने क्षेत्र के शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं से कांवड़ यात्रा, जलाभिषेक, भंडारा एवं रात्रिकालीन जस झांकी में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
आयोजकों ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति एवं ग्रामवासी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।



