अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

बारिश के बीच जोश-खरोश से मना पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 67वां जन्मदिन, नवीन कांग्रेस भवन का हुआ लोकार्पण

भूषण देशलहरे। पाटन क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 67वां जन्मदिन रविवार को पाटन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह और जोश-खरोश के साथ मनाया। मौसम की मेहरबानी और लगातार हो रही बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पाटन में नवीन कांग्रेस भवन का लोकार्पण भी किया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

पाटन पहुंचने पर स्वामी आत्मानंद चौक में पार्षद मनोज कुर्रे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद राजीव कांग्रेस भवन पहुंचकर नवीन कांग्रेस भवन का लोकार्पण किया गया। बारिश के बीच बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद रामलीला मैदान में जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। मंच पर पहुंचने से पहले कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में भागवताचार्य पं. युवराज पाण्डेय ने जसगीत का गायन कर श्री बघेल को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान श्री बघेल ने जन्मदिन के आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए काफी मेहनत और उत्साह के साथ तैयारी की है।

अपने संबोधन में भूपेश बघेल ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान संचालित योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पाटन की धरती स्वतंत्रता सेनानियों की धरती है। यहां के लोग अंग्रेजों से नहीं डरे तो आज की डबल इंजन सरकार से भी नहीं डरेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज किसान के युग की जगह अंधभक्ति का दौर दिखाई दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में बड़े उद्योगपतियों के हितों के अनुसार सरकार निर्णय ले रही है।

श्री बघेल ने ईडी की कार्रवाई को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डराने और दबाव बनाने की कोशिशों के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता अन्याय के खिलाफ संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने युवाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि राहुल गांधी के समर्थन में देशभर के युवा अन्याय के खिलाफ डटे हुए हैं।

धर्म के नाम पर राजनीति को लेकर भी उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाए। उन्होंने लोगों से धर्म के नाम पर होने वाली कथित लूट और धोखाधड़ी से सावधान रहने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान पाटन क्षेत्र के समाज प्रमुखों एवं लोक कलाकारों का सम्मान भी किया गया। अंत में श्री बघेल ने केक काटकर सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक विकास उपाध्याय, हसिता बघेल, ओंकार साहू, संगीता सिन्हा, अमरीका नेताम, मुकेश चंद्राकर, नीरज पाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, आशीष वर्मा, मोनू साहू, अशोक साहू, कौशल चंद्राकर, मोहन साहू, देवेंद्र चंद्रवंशी, नोमिन ठाकुर, देवकुमार निषाद, भूपेंद्र छोटू बघेल, विपिन चंद्राकर,भेद प्रकाश वर्मा, सालिक राम साहू, दर्शन सिंह, मनोज कुर्रे, आभाष दुबे, लक्ष्मी नारायण पटेल, सतीश देवांगन, रूपेश लहरी, सिद्धार्थ चंद्राकर, दीप सारस्वत, दीक्षित चंद्राकर, सुरेश वर्मा, भरत वर्मा, हिमांशु शर्मा,थानेश्वर यदु, डिकेंद साहू, अमृत सिंह राजपूत, महेंद्र साहू, धर्मेंद्र साहू,अहेंद्र चेलक, हितेंद्र पटेल, आर्यन साहू,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!