अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

छत्तीसगढ़ लोधी समाज स्तरीय प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह में 205 प्रतिभावान बच्चों का सम्मान

रायपुर। जय अवंती लोधी क्षत्रिय समाज द्वारा लगातार पांचवें वर्ष छत्तीसगढ़ स्तरीय प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह का आयोजन 23 अगस्त को रायपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने लोधेश्वर महादेव एवं वीरांगना अवंती बाई लोधी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।

समारोह में कक्षा 12वीं, कक्षा 10वीं तथा लोधी विद्या मंदिर में नर्सरी से कक्षा 10वीं तक अध्ययनरत कुल 205 प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। बच्चों को प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं बैग देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लोधी समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कमलेश्वर वर्मा ने की। विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ लोधी समाज के महामंत्री श्री घनश्याम कौशिक उपस्थित रहे। जय अवंती लोधी क्षत्रिय समाज स्टेशन रोड लोधीपारा इकाई से श्री गिरवर चंदेल, श्री अमर जंघेल (भूतपूर्व महामंत्री, छत्तीसगढ़ लोधी समाज), श्री तेजसिंह जंघेल (अध्यक्ष, जय अवंती लोधी क्षत्रिय समाज), श्री चंपा जंघेल, श्री संतलाल जंघेल, श्री जगदीश जंघेल, श्री तरुण जंघेल, श्री उमाशंकर जंघेल, श्री दायशंकर जंघेल, श्री कमल जंघेल, श्री भावेश जंघेल, श्री करण जंघेल, श्री राकेश जंघेल एवं श्री युवराज जंघेल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

समारोह में राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई, मुंगेली, नंदनी-अहिवारा, डोंगरगढ़, आरंग, नवागढ़, खैरागढ़ एवं पाटन क्षेत्र से सामाजिक बंधुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन श्री जगत जंघेल ने किया।

पाटन परिक्षेत्र के सामाजिक बंधुओं की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में पाटन परिक्षेत्र से श्री कमलेश सिंगौर, श्री धर्मेंद्र कौशिक, श्री द्वारिका सिंगौर, श्री शिवकुमार सिंगौर, श्री टीकम सिंगौर, श्री सुरेंद्र सिंगौर, श्री वीरेंद्र सिंगौर, श्री अश्विनी सिंगौर एवं श्री चंद्रशेखर सिंगौर उपस्थित रहे।

पाटन परिक्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान

कक्षा 12वीं:

– कु. मोनिका, पिता हेमंत कौशिक — 93 प्रतिशत
– कु. प्रेरणा, पिता पुष्पराज कौशिक — 86 प्रतिशत
– षष्ठाधीश, पिता धर्मेंद्र कौशिक — 76 प्रतिशत
– दीपेश, पिता संतोष सिंगौर — 75 प्रतिशत
– कु. ज्योति, पिता कृष्णा सिंगौर — 78 प्रतिशत
– कु. रागिनी, पिता लक्ष्मी — 76 प्रतिशत
– कु. खुशबू, पिता मनोज — 76.8 प्रतिशत
– कु. राजेश्वरी, पिता नरोत्तम — 75.8 प्रतिशत
– कु. पायल, पिता अश्विनी — 84 प्रतिशत
– कु. नीलिमा, पिता पवन — 80 प्रतिशत
– कु. कामिनी, पिता नंदकुमार — 82 प्रतिशत

कक्षा 10वीं:

– कु. दिव्या, पिता डोमन — 87 प्रतिशत
– कु. मोमिन, पिता राजेश — 90 प्रतिशत
– कु. आरती, पिता मुरारी कौशिक — 83 प्रतिशत

इन सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को समारोह में प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं बैग प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!