अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व : लालेश्वर साहू
पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन की क्षेत्रवासियों एवं समस्त भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत करने वाला पर्व है। यह पर्व प्रेम, अपनत्व और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी एवं सम्मान की भावना को बढ़ाता है।
लालेश्वर साहू ने कामना की कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व साहू समाज सहित सर्व समाज के लोगो के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा भाई-बहन का प्रेम सदैव अटूट बना रहे। उन्होंने सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।



