अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
पाली उत्सव में दिखी यादव समाज की एकता और सांस्कृतिक विरासत, हर्षोल्लास के साथ हुआ आयोजन

पाटन। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज, पाटन परिछेत्र पाली क्रमांक-3, ग्राम देमार में आयोजित पाली उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में भव्य रूप से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में समाज के सम्माननीय पदाधिकारीगण, मातृशक्ति, युवा शक्ति एवं समस्त यादव समाज के बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की शोभा और भव्यता बढ़ी।
Advertisement




पाली उत्सव के माध्यम से समाज की एकता, सेवा, संस्कार एवं सामाजिक विकास का सुंदर संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी समाजजनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।



