तीज महोत्सव की तैयारी को लेकर परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट की बैठक संपन्न

अमलेश्वर। तहसील साहू संघ पाटन अंतर्गत परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 31 अगस्त को आयोजित की गई। बैठक में परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 18 इकाइयों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
परिक्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती गायत्री साहू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी 6 सितंबर, रविवार को तहसील साहू संघ पाटन भवन में आयोजित होने वाले तीज महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समयाभाव को देखते हुए प्रत्येक इकाई स्तर पर बैठक आयोजित कर अधिक से अधिक सामाजिकजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।




बैठक में सामाजिक नियमावली को लेकर कार्यशाला आयोजित करने तथा इसमें सभी पदाधिकारियों के साथ-साथ इकाई के सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करने संबंधी विषय पर भी चर्चा हुई।
इसके अलावा इस वर्ष आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम के आय-व्यय का विवरण बैठक में प्रस्तुत किया गया। पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से प्रत्येक इकाई को आय-व्यय की प्रतिलिपि भी प्रेषित की गई, ताकि सभी इकाइयों को कार्यक्रम से संबंधित आय-व्यय की जानकारी प्राप्त हो सके।
बैठक में प्रमुख रूप से सलाहकार उमेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष सुखदेव साहू ,श्रीमति मधुकांता साहू , संगठन सचिव ओमप्रकाश साहू , श्रीमति हेमलता साहू , सचिव टीकाराम साहू, कोषाध्यक्ष राधे साहू , न्याय प्रकोष्ठ संयोजक पीलाराम साहू , सह सचिव न्याय प्रकोष्ठ कल्याण साहू , मीडिया प्रभारी भूपेश साहू , श्रीमती योगिता साहू साथ ही वरिष्ठ जनों तीजुराम साहू , प्रद्युम्न साहू, भागी राम साहू, शिव कुमार साहू , सुखचंद साहू , टिकेश्वर साहू , ध्रुव साहू, यशवंत साहू , ओमप्रकाश साहू , हिलेश्वर साहू, लाला राम साहू , रोशन साहू , मुराली साहू , तीरथ साहू, देवेंद्र साहू , प्रहलाद साहू , रामु राम साहू , श्रीमति अन्नपूर्णा साहू , श्रीमति सरस्वती साहू अन्य सामाजिक महिला पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रही।



