अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

प्रणव शर्मा के नेतृत्व में नारायणपुर (घुघुवा-क) से देवबलौदा तक निकली विशाल भव्य कांवड़ यात्रा

पाटन। सनातन जागरण समिति, पाटन के तत्वावधान में भगवान शिव के प्रति आस्था, भक्ति एवं समर्पण के प्रतीक विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन रविवार, 23 अगस्त 2026 को किया गया यात्रा का शुभारंभ प्रातः 8 बजे नारायणपुर (घुघुवा-क) के बड़े तालाब स्थित भगवान गुमानेश्वर शिव मंदिर में जलाभिषेक कर किया गया, पूजन पश्चात सभी कावड़ियों ने बड़े तालाब से जल भरकर व ग्राम के देवी देवताओं का आशीर्वाद लेकर हजारों की संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर सनातन जागरण समिति के संयोजक प्रणव शर्मा के नेतृत्व में प्राचीन शिव मंदिर, देवबलौदा के लिए निकले।

कांवड़ यात्रा का शोभा बढ़ाते हुए भगवान भोलेनाथ के भक्तिमय गीत संगीत जयकारे के साथ साथ अघोरी रूप धरे भव्य झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कांवड़ यात्री श्रद्धालुओं की टोली घुघुवा(क) से बड़े औरी से नारधी होते हुए प्राचीन शिव मंदिर देवबलौदा पहुंची, यात्रा के दौरान धूप बारिश के बावजूद भक्तों के जोश में कोई परिवर्तन नहीं हुआ भक्तिमय माहौल में सभी उम्र के ग्रामीण महिला पुरूष श्रद्धालु शिवभक्त यात्रा में सम्मिलित हुए।

प्राचीन शिव मंदिर देवबलौदा पहुंचने पर मंदिर के पुजारी द्वारा मंत्रोच्चार कर प्रणव शर्मा एवं पारिवारिकजनों से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक व आरती कराया। तत्पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर के समीप भंडारे में महाभोग का प्रसादी वितरण किया गया।

संयोजक प्रणव शर्मा ने कहा कांवड़ यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देना तथा श्रद्धालुओं को भगवान शिव की भक्ति से जोड़ना है और भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र के आमजन की कल्याण की कामना है। क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया है।

समिति ने कहा कि कांवड़ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम है। सामूहिक रूप से भगवान शिव की आराधना और जलाभिषेक से समाज में धार्मिक सद्भाव, सेवा और आध्यात्मिक चेतना को बल मिलता है।
यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवभक्तों के साथ ही साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!