अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न,अधिकारियों को सौपे गये विभागीय दायित्वों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने दिये गये निर्देश

दुर्ग/ जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक विगत मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल भी सम्मिलित हुए। कलेक्टर एवं एसएसपी ने संयुक्त रूप से एजेंडावार विभागों को सौंपे गये दायित्वों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को साैंपे गये विभागीय दायित्वों को प्राथमिकता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। एसएसपी श्री विजय अग्रवाल ने कहा कि वाहन दुर्घटना की रोकथाम हेतु साैंपे गये दायित्वों एवं किये जा रहे उपायों की प्रतिमाह समीक्षा से विगत कुछ माह से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आयी है। इसका सुखद परिणाम जिले में वाहन दुर्घटना से होने वाली मृत्यु दर कम हुई है। सभी विभागीय अधिकारी सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु बेहतर कार्ययोजना के साथ सामजस्यपूर्वक कार्य सुनिश्चित करें। बैठक के प्रारंभ में विगत बैठक की पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई। जिसमें एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग, लोक निर्माण विभाग भ./स., लोक निर्माण विभाग दुर्ग वि./यां., भिलाई इस्पात संयंत्र, नगर पालिक निगम भिलाई, नगर पालिक निगम चरौदा-भिलाई, नगर पालिक निगम रिसाली, आबकारी विभाग, कार्यपालन अभियंता, सीएसपीडीसीएल दुर्ग, जिला परिवहन विभाग, राजस्व विभाग, रेल्वे विभाग, कार्यपालन अभियंता सेतु संभाग (लो.नि.वि. दुर्ग), क्रेडा विभाग, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा एवं वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु विभाग को साैंपे दायित्वों के कार्यपूर्णता, अद्यतन प्रगति एवं शासन को प्रस्तावित कार्यों के संबंध में अवगत कराया।

जिला प्रशासन द्वारा सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु किये गये प्रयास के तहत विभागों द्वारा चिन्हित स्थानों पर हाईमॉस्क लाईट, क्रश बेरियर, रम्बल स्ट्रीट, पार्क कटिंग प्रारंभ एवं बंद करने, डिवाइडर कटिंग बंद करने, डिवाइडर निर्माण, सांकेतिक बोर्ड लगाने, सर्विसलेन निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, रेडियम स्टीकर लगाने, बोर्ड मार्किंग, मुख्य मार्ग से शराब दुकान हटाने, वाहन पार्किंग व्यवस्था, अंडरब्रिजों की सफाई व्यवस्था आदि बेहतर कार्य किये गये हैं। अधिकारियों को कार्यपूर्णता पश्चात् समिति को प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। नगर निगम, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को मुख्य मार्गों एवं मार्केट स्थलों से अतिक्रमण हटाने की नियमित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिला यातायात प्रभारी एएसपी सुश्री ऋचा मिश्रा ने मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों तथा सुपेला आकाशगंगा मार्केट में आवश्यक सुधार हेतु अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कलेक्टर श्री सिंह ने नेहरू नगर अंजोरा बायपास रोड पर कतिपय पैलेस स्वामियों द्वारा सर्विस रोड निर्माण में असहयोग को गंभीरता से लेते हुए एनएचएआई के अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

*जिला स्तरीय नाकोर्ड समन्वय समिति द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री नियंत्रण पर जोर*

 

कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय नाकोर्ड समन्वय समिति की बैठक में सभी सार्वजनिक स्थलों, शासकीय कार्यालयों एवं स्कूलों में मादक पदार्थों की बिक्री पर कड़ी नजर रखने विशेष जोर दिया गया। विशेषकर स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में मादक पदार्थों की बिक्री को गंभीरता से लेते हुए ऐसे दुकानों को छत्तीसगढ़ नगर पालिका एक्ट के तहत हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। नशीले पदार्थों के परिवहन करते जब्त वाहनों पर कार्यवाही हेतु जिला परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया गया।

बैठक में नगर निगम भिलाई की आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह, एडीएम श्री विरेन्द्र सिंह, नगर निगम रिसाली की आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, नगर निगम भिलाई चरौदा के आयुक्त श्री दशरथ राजपूत, नगर निगम दुर्ग के प्रभारी आयुक्त श्री मोहेन्द्र साहू सभी एसडीएम, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री ए.के. भट्टाचार्य सहित विद्युत मंडल एनएचएआई, एनएच, बीएसपी, रेलवे एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!