अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जन्मभूमि कर्मचारी सेवा समिति सेलुद ने शुरू की विशेष निःशुल्क कोचिंग कक्षाएं

सेलुद, पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेलूद में ग्रामीण अंचल के प्रतिभावान विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी कराने के उद्देश्य से जन्मभूमि कर्मचारी सेवा समिति, सेलुद के तत्वावधान में विशेष निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं का शुभारंभ गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को प्रातः 8 बजे शासकीय प्राथमिक शाला, सेलुद के परिसर में किया गया।

“शिक्षा दीप जलाने को, हम सब मिलकर आएं, नवोदय प्रवेश परीक्षा के, स्वर्णिम सपने सजाएं” के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करना है। समिति का यह प्रयास ग्रामीण विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

कार्यक्रम में दानेश्वर वर्मा, संतोष वर्मा, बलराम वर्मा, अनिल बनपेला एवं शिक्षिका मालती कामडे सहित समिति के अन्य सम्मानित सदस्य और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। सभी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें उचित मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराने की। समाज के सभी वर्गों को मिलकर बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए सहयोग करना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!