अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्राम पंचायत अकतई में स्कूल भवन के जीर्णोद्धार व नए कक्षों के निर्माण हेतु 7.9 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति

दुर्ग/ ग्राम पंचायत अकतई स्थित शासकीय प्राथमिक शाला भवन की स्थिति को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा त्वरित एवं सकारात्मक कदम उठाया गया है। कलेक्टर श्री अभिजित सिंह ने विद्यालय भवन के जीर्णोद्धार एवं नए कक्षों के निर्माण हेतु 7.90 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के माध्यम से मामला ध्यान में आते ही, कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं हित को सर्वोपरि रखते हुए यह त्वरित निर्णय लिया है। भवन की आवश्यक मरम्मत एवं अतिरिक्त कक्षों के निर्माण हेतु ‘वीबी जीरामजी’ योजना के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार कर उच्च स्तर को प्रेषित कर दिया गया है। विकासखंड स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर ऐसे जीर्ण-शीर्ण शाला भवनों की सूची तैयार की जा रही है, ताकि ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को पठन-पाठन हेतु सुरक्षित, सर्वसुविधायुक्त एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!