अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

घर-घर विराजेंगे भगवान श्री गणेश, मिट्टी की मूर्तियां दे रहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पाटन/सेलूद। गणेशोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ने लगा है। इसी बीच पाटन विकासखंड के ग्राम सेलूद में चौक के पास मिट्टी से निर्मित भगवान श्री गणेश की आकर्षक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के लिए बनाई गई है। मिट्टी से बनी इन प्रतिमाओं के माध्यम से जहां घर-घर भगवान गजानन विराजेंगे, वहीं पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश भी दिया जा रहा है।

मूर्तिकार दुष्यंत साहू ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भगवान लंबोदर की मिट्टी की प्रतिमाओं को आकर्षक एवं नए डिजाइनों में तैयार किया गया है। प्रतिमाओं की सुंदरता श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। लोग अब पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होते हुए मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं को अपने घरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित करने में रुचि दिखा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मिट्टी की प्रतिमा विसर्जन के बाद पर्यावरण के लिए अपेक्षाकृत अनुकूल रहती है। गणेशोत्सव के माध्यम से श्रद्धालुओं को आस्था के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है। मूर्तिकार दुष्यंत साहू ने बताया कि आने वाले समय में श्रद्धालुओं की मांग को ध्यान में रखते हुए इससे भी अधिक सुंदर एवं आकर्षक मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।

मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं को लेकर क्षेत्र में लोगों का रुझान बढ़ना धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!