अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

आकाशवाणी रायपुर के केंद्र निदेशक पंकज मेश्राम को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

अमलेश्वर। भिलाई-दुर्ग के तत्वावधान में आकाशवाणी रायपुर के केंद्र निदेशक पंकज मेश्राम की सेवानिवृत्ति के पश्चात उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन अमलेश्वर के होटल हर्ष पुष्प गार्डन में किया गया। कार्यक्रम में आकाशवाणी के श्रोताओं, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने शामिल होकर श्री मेश्राम को शुभकामनाएं दीं।

श्रोता मंच के संयोजक परस राम साहू गुरूजी (राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित) ने बताया कि विगत दिनों महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में अखिल भारतीय रेडियो श्रोता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें देशभर के 18 राज्यों से रेडियो श्रोताओं ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में लगभग 750 लोगों की सहभागिता रही। विभिन्न आकाशवाणी केंद्रों, एफएम रेडियो एवं सामुदायिक रेडियो से जुड़े अधिकारी एवं उद्घोषक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि यहां सभी जाति, धर्म एवं समुदाय से ऊपर उठकर आपस में भाईचारा एवं अपनापन बनाए रखने की भावना को महत्व दिया गया। इसी उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 20 अगस्त को श्रोता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

आकाशवाणी रायपुर के सेवानिवृत्त प्रसारक संजय पाण्डेय ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पंकज मेश्राम बहुत ही सहज, सरल एवं कर्मठ अधिकारी-केंद्र निदेशक रहे हैं। उन्होंने रेडियो श्रोताओं के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिसके लिए वे सदैव याद किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान श्रोता मंच के कार्यकारिणी सदस्यों का भी मोमेंटो चिन्ह एवं राजकीय पत्र से सम्मान किया गया। सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए एक वर्ष से तन-मन-धन से सहयोग करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन तारक सत्यदेव ने किया।

इस अवसर पर श्रोता मंच के सदस्यों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आकाशवाणी रायपुर से जितने भी अधिकारी सेवानिवृत्त होते हैं, उनका सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित करने की परंपरा लगातार चली आ रही है। इसी परंपरा के तहत पंकज मेश्राम के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!