सेवा संकल्प अभियान के तहत एल्डरमैन हीरालाल साहू ने संभाली सफाई व्यवस्था, तालाब किनारे और चौक-चौराहों की कराई सफाई

अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोथली में सेवा संकल्प अभियान के तहत एल्डरमैन हीरालाल साहू ने गांव की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्वयं मैदान में उतरकर पहल की। उन्होंने शीतला माता मंदिर और तालाब किनारे सहित गांव के प्रमुख चौक-चौराहों की सफाई नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के माध्यम से कराई।
गांव में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर हीरालाल साहू की सक्रियता लगातार देखने को मिल रही है। ग्रामीणों के अनुसार, सरपंच के कार्यकाल के दौरान भी उनके द्वारा गांव की साफ-सफाई एवं मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाता था। एल्डरमैन बनने के बाद भी वे इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए गांव की समस्याओं के समाधान और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से गांव को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने की दिशा में की गई इस पहल से ग्रामीणों में भी सकारात्मक संदेश गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों की ऐसी सक्रिय पहल से स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ती है और गांव का वातावरण बेहतर बनाने में मदद मिलती है।



