सेवा सहकारी समिति झीट की वार्षिक आम सभा संपन्न, आय-व्यय, समिति के कार्यों एवं आगामी कार्ययोजना पर हुई विस्तृत चर्चा

अमलेश्वर, पाटन। सेवा सहकारी समिति मर्या. झीट के प्रांगण में 25 सितम्बर 2026 को समिति की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। सभा में समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष धर्मेन्द्र कौशिक, शाखा प्रबंधक योगेश साहू, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अम्बेडकर जोशी राकेश साहू, समिति प्रभारी पुरुषोत्तम सिन्हा सहित आश्रित ग्रामों के गणमान्य सदस्य एवं समिति के कर्मचारी उपस्थित रहे।
वार्षिक आम सभा के दौरान समिति के विभिन्न कार्यों, आय-व्यय का विवरण, आगामी कार्ययोजना तथा अन्य आवश्यक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने समिति के कार्यों को लेकर अपने सुझाव एवं विचार भी प्रस्तुत किए।
सभा में समिति से जुड़े विभिन्न विषयों पर आपसी चर्चा के माध्यम से आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम निर्धारित प्रक्रिया एवं नियमानुसार शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।



