अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

खारून नदी के बढ़ते जलस्तर से केसरा में बाढ़ की स्थिति, प्रभावित परिवारों से मिले नायब तहसीलदार

पाटन। लगातार हो रही बारिश के चलते खारून नदी का जलस्तर बढ़ने से पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत केसरा में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। नदी किनारे रहने वाले कई परिवार बाढ़ की चपेट में आ गए हैं और कुछ घरों में पानी घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एसडीएम एवं तहसीलदार पाटन के निर्देशानुसार नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह ग्राम केसरा पहुंचे और बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। अधिकारियों ने प्रभावित लोगों से सतर्क रहने और नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!