बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्रामीणों से की मुलाकात

पाटन। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल ने पाटन क्षेत्र के ग्राम केसर, बोरेंदा के पहुंचकर बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी ली और प्रभावित क्षेत्रों का जमीनी जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में वे और उनकी टीम पूरी मजबूती के साथ ग्रामीणों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव प्रशासनिक एवं व्यक्तिगत सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
भूपेश बघेल ने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए संबंधित विषयों पर आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के इस कठिन समय में प्रभावित लोगों को राहत और सहायता पहुंचाना प्राथमिकता है।मौके पर कांग्रेस नेता पूर्व ओ एस डी आशीष वर्मा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जनपद सदस्य दिनेश साहू, सरपंच ईश्वर निषाद, पूर्व जनपद नंदनी नोहर साहू, पूर्व सरपंच सुनीता यदु, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजुद रहे।



