अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

खारू नदी की बाढ़ से क्षेत्र में सैकड़ों घर प्रभावित, पानी उतरने के बाद भी कीचड़ और नमी से जनजीवन बेहाल

पाटन। खारू नदी के किनारे बसे पाटन ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम केसरा सहित खारू नदी क्षेत्र में आई बाढ़ से सैकड़ों घर प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के चलते गांव के कई घरों में लगातार तीन दिनों तक पानी भरा रहा, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

अब अधिकांश घरों से बाढ़ का पानी निकल चुका है, लेकिन ग्रामीणों की परेशानियां अभी खत्म नहीं हुई हैं। कई घरों में जमीन और फर्श में नमी बनी हुई है तथा चारों ओर कीचड़ जमा है। ऐसे में ग्रामीणों को घरों में रहने के लिए जमीन सूखने का इंतजार करना पड़ रहा है। कई परिवार अभी भी असुविधाओं के बीच रहने को मजबूर हैं।

बाढ़ के बाद शासन-प्रशासन द्वारा प्रभावित ग्रामीणों तक राहत पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। वहीं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं तथा हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!