सेवा संकल्प अभियान: 1 अक्टूबर को अमलेश्वर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा
अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र में 1 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री आत्मानंद स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने दुर्ग कलेक्टर ने अमलेश्वर पहुंचकर आयोजन स्थल एवं आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात, मंच व्यवस्था, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। प्रशासनिक अमला कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है। मौके पर ब्लॉक के अधिकारी गण एवं नगर पालिका अम्लेश्वर के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।



