नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश
रानीतराई। स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय, रानीतराई द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘नमो सेवा गाथा’ कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत रानीतराई के मुख्य चौक पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य श्री चंदन गोस्वामी के मार्गदर्शन में तथा कार्यक्रम प्रभारी डॉ. शगुफ्ता सिद्दीकी के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन एवं विद्यार्थियों को केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने, जनभागीदारी एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने तथा राष्ट्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना रहा।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रभावशाली संवाद, अभिनय एवं संदेशों के जरिए आमजन को अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहने तथा समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। प्रस्तुति में बी.ए. पंचम सेमेस्टर की मुस्कान साहू, मानसी एवं मीनाक्षी साहू, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की ललिसा एवं देवकुमारी, बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर की काजल एवं प्रेमा तथा बी.कॉम. के आकाश साहू, टिकेंद्र एवं खिलेश्वर ने प्रभावशाली अभिनय किया।
नाटक के माध्यम से सामाजिक सद्भाव, जन-जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा समाज के विकास में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका को सरल, रोचक एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम रानीतराई के सरपंच श्री सत्यनारायण टिकरिया, ग्राम पंचायत सचिव श्री कन्हैया पांडे सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने नुक्कड़ नाटक की सराहना करते हुए सामाजिक जागरूकता से जुड़े ऐसे आयोजनों को उपयोगी एवं प्रभावशाली बताया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक सेवा, नेतृत्व क्षमता, जनसंपर्क, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक सहभागिता की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. रेश्मी वासनीकर, सुश्री भारती गायकवाड़, श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन, श्रीमती आराधना देवांगन, सुश्री रेणुका वर्मा, श्री टीकेश्वर पाटिल, सुश्री शिखा मड़रिया, श्री वेणु साहू, डॉ. देबीलाल गौतम, श्री खिलेन्द्र कुमार साहू सहित कार्यालयीन स्टाफ से श्री नरेश मेश्राम, श्रीमती महेश्वरी निषाद, श्रीमती सीमा वर्मा, प्रयोगशाला परिचारक सुश्री आशा ठाकुर, श्री रविकिशोर कंवर एवं बुक लिफ्टर श्री शेष कुमार उपस्थित रहे।
महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में सक्रिय सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।



