अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

बटरेल, रंगकठेरा और खपरी में गूंजा कला-संस्कृति का रंग, रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता में शामिल हुए भाजपा नेता नारद साहू

जामगांव आर। दक्षिण पाटन क्षेत्र के ग्राम बटरेल, रंगकठेरा और खपरी में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिताओं में जिला पंचायत दुर्ग सभापति प्रतिनिधि नारद साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागी कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।

ग्राम बटरेल में पंडवानी कार्यक्रम, ग्राम रंगकठेरा में भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता तथा ग्राम खपरी में रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कलाप्रेमियों ने पहुंचकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

मुख्य अतिथि नारद साहू, सभापति प्रतिनिधि जिला पंचायत दुर्ग ने कहा कि, “नृत्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि अपनी भावनाओं को व्यक्त करने वाली एक अद्भुत कला है। इस तरह की रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिताओं से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के छुपे हुए युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बड़ा मंच मिलता है।” उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कलाकारों को आगे भी अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी समृद्ध लोक संस्कृति से है। सुवा, कर्मा, दादरिया, रीलो, पंथी और भरथरी सहित अनेक पारंपरिक लोक कलाएं प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए हुए हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को मंच मिलने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम में कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, एमन आठे सरपंच, बसंत साहू उपसरपंच, अजय साहू जनपद सदस्य पाटन, कमलेश साहू मंडल अध्यक्ष भाजपा जामगांव आर मंडल, भुवनलाल कौशिक, आर.एल. साहू, दीनानाथ साहू, गौतमचंद चोरड़िया समाजसेवी बटरेल, रेवाराम साहू, दूरपति साहू पंच, तोमेश देवांगन, सूरज निर्मलकर, डोमनलाल साहू, ईश्वरदायल साहू, हिमेश देवांगन, राजूलाल मेश्राम सरपंच प्रतिनिधि रंगकठेरा, जनकलाल साहू, श्रीकांत चंद्राकर, अरविंद साहू, पवन साहू, अरुण साहू, संतोष निषाद, खिलावन कुमार, पप्पू साहू, शंकर साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कलाप्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!