अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जमराव सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, आय-व्यय व आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा

पाटन, जमराव। सेवा सहकारी समिति मर्यादित जमराव, पंजीयन क्रमांक 3338 में 29 सितंबर 2026, मंगलवार को वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा में समिति के कुल आय-व्यय, व्यापार में वृद्धि, ऋण वितरण, धान खरीदी पंजीयन, एग्री स्टैक आईडी, ई-आरपी तथा केआरपी में सदस्यों की ई-केवाईसी सहित विभिन्न विषयों की जानकारी सदस्यों को दी गई।

बैठक में समिति की आगामी कार्ययोजना एवं अन्य आवश्यक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही उपस्थित सभी सदस्यों का आधार ई-केवाईसी कराया गया।

आमसभा में मुख्य रूप से प्राधिकृत अधिकारी श्री ललित कुमार सोनकर, ब्रांच मैनेजर श्री योगेश साहू, समिति प्रबंधक श्री रामेश्वर प्रसाद साहू, समिति के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में कृषक सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!