कुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सूफी जलाउद्दीन खिज्र रूमी शाह र.अ. के 48वें उर्स पाक में शामिल हुए सांसद विजय बघेल

दुर्ग। सूफी जलाउद्दीन खिज्र रूमी शाह र.अ. का 48वां उर्स पाक केलाबाड़ी, दुर्ग में 27 सितंबर से 1 नवंबर तक श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। उर्स पाक के तीसरे दिन दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल ने कार्यक्रम में शिरकत की।
इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने आस्ताने में चादर शरीफ पेश की और अपने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र सहित देश-प्रदेश में अमन, चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। इसके पश्चात उन्होंने उर्स पाक के जेरे सरपरस्त सूफी सफीउद्दीन सादी मियां से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

सांसद विजय बघेल ने हुजूर सादी मियां से उर्स पाक के आयोजन एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। इस दौरान आयोजकों एवं उपस्थितजनों द्वारा सांसद विजय बघेल का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में सूफी कमालुद्दीन जामी, सूफी इकरामुद्दीन आरिफ, इमामुद्दीन सूफी, सूफी मोईन हक, सूफी जुनैद, सूफी जावेद, सूफी नावेद, सूफी अयाज़, सूफी अशफाक, सूफी नवाज, सूफी राजू भाई, हेमू भाई सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!