अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

औंधी के 6 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, पोषण और बाल विकास का दिया संदेश 

 पाटन। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना जामगांव एम के ग्राम पंचायत औंधी के 6 आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 सितंबर को ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीलम चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश चंद्राकर, मुख्य अतिथि श्रीमती नंदिनी साहू एवं स्थानीय सरपंच सहित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने पौष्टिक व्यंजनों एवं पौष्टिक थाली की प्रदर्शनी, पोषण रंगोली का अवलोकन कर इसकी सराहना की। बच्चों के लिए पोषण फैंसी ड्रेस एवं नृत्य प्रतियोगिता तथा महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों का अन्नप्राशन एवं गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी कराई गई। परिक्षेत्र पर्यवेक्षक श्रीमती माधुरी वर्मा ने उपस्थित महिलाओं एवं समुदाय को पोषण संबंधी महत्वपूर्ण संदेश दिए।

राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने बच्चों के बीच आनंद के पल साझा किए। उन्होंने अपने उद्बोधन में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं की किशोरावस्था से ही पोषण एवं शिक्षा पर समान रूप से ध्यान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में समुदाय के विकास के आधार स्तंभ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों को सम्मानपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं खिलौने, वस्त्र एवं चप्पल दान करने वाले दानदाताओं को भी उनके सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर न्योता भोज का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की सक्रिय भागीदारी रही। अंत में परियोजना अधिकारी श्रीमती यमुनेश पाण्डेय ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!