गांधी जयंती पर शासकीय कन्या शाला परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण

कुम्हारी। नगर पालिका परिषद कुम्हारी के वार्ड क्रमांक 07 स्थित शासकीय कन्या शाला, बाजार चौक कुम्हारी के शाला प्रांगण में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा, शासकीय कन्या शाला की प्राचार्या श्रीमती बुलबुल दास, एल्डरमैन अवधेश शुक्ला, गोल्डी गोस्वामी, प्रेसिडेंट इन काउंसिल सदस्य अश्वनी देशलहरे, वार्ड क्रमांक 22 के पार्षद ओंकार मार्कण्डेय एवं फिंगेश्वर साहू सहित शिक्षकगण एवं नगर पालिका परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शिक्षक पारसमणी चंद्राकर, लेख राम गेंद्रे, खिन्नी वर्मा, डोमार यादव, रोहित ध्रुव, श्रीमती आशिमा मंडी सहित अन्य शिक्षकों तथा नगर पालिका के माणिकंचन स्वच्छता दीदियों ने भी सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आयोजन में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं स्वच्छता दीदियों की सहभागिता रही।



