अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

पाटन। नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय, पाटन में स्थापित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को भी नमन किया गया तथा उनके त्याग, सादगी, ईमानदारी एवं देशसेवा के आदर्शों को स्मरण किया गया। उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!