कुपोषण से मुक्त बच्चों को मिली सुपोषण टोकरी, खेल प्रतियोगिताओं में ग्रामीणों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा
पाटन। सेवा संकल्प अभियान के तहत 3 अक्टूबर को ग्राम मानिकचौरी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती चंद्रिका साहू सरपंच तरीघाट सहित सरपंच महेश साहू, श्रीमती सरिता, पूर्व सरपंच श्रीमती मोतिम साहू, शिक्षक बहादुर सिंह सूर्यवंशी, पंचगण प्रेमलाल, किरण, शकुन, कामिनी एवं ऊषा, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, मितानिन तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कुपोषण से मुक्त हुए बच्चों को सुपोषण टोकरी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही महिलाओं एवं बच्चों के लिए कुर्सी दौड़ और बैलून दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा कविता पाठ की प्रस्तुति भी दी गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं वक्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ महिलाओं और बच्चों की सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।



