अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

आगेसरा के प्राचीन मां वृंदा देवी (डिंडा कपाट) धाम में शारदीय नवरात्रि की तैयारियां पूर्ण

आगेसरा, बेल्हारी। दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड में खारून नदी के तट पर स्थित प्राचीन सिद्धदात्री, भूमि फोड़ मां वृंदा देवी (डिंडा कपाट) धाम आगेसरा में शारदीय नवरात्रि महापर्व 2026 की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 12वीं से 14वीं शताब्दी के प्राचीन एवं ऐतिहासिक धार्मिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध इस धाम में नवरात्रि पर्व श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा।

नवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में मनोकामना ज्योति कलश स्थापना सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा-अर्चना आयोजित की जाएगी। मनोकामना ज्योति कलश के लिए तेल ज्योति ₹901 तथा घी ज्योति ₹1601 निर्धारित की गई है। नवरात्रि के दौरान क्षेत्र सहित दूर-दराज से श्रद्धालुओं के माता के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने की संभावना है।

शारदीय नवरात्रि महापर्व 2026 के प्रमुख कार्यक्रम

  • 11 अक्टूबर 2026, रविवार: मनोकामना ज्योति कलश स्थापना, सुबह 11 बजे।
  • 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार: पंचमी पूजन।
  • 19 अक्टूबर 2026, सोमवार: महाअष्टमी एवं हवन पूजन, दोपहर 12 बजे।
  • 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार: ज्योति-जवारा विसर्जन, दोपहर 12 बजे।

नवरात्रि महापर्व के दौरान मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। मां वृंदा देवी प्रचार समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित धाम पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

मां वृंदा देवी प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत आगेसरा के सरपंच रमाकांत साहू ने समस्त श्रद्धालुओं को नवरात्रि महापर्व में शामिल होने का आमंत्रण देते हुए कहा कि मां वृंदा देवी की पावन भूमि पर आयोजित यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र की आस्था, संस्कृति एवं सामाजिक एकता का प्रतीक है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि सभी भक्तजन प्राचीन सिद्धदात्री भूमि फोड़ मां वृंदा देवी (डिंडा कपाट) धाम में पहुंचकर माता की पूजा-अर्चना करें और शारदीय नवरात्रि महापर्व को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!