अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शासकीय प्राथमिक शाला कौही में SMC बैठक में मासिक वालपेपर अक्टूबर 2026 का अनावरण किया गया

रानीतराई। विकास खंड पाटन अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला कौही में अक्टूबर 2026 मासिक वालपेपर का अनावरण शनिवार 3 अक्टूबर 2026 को SMC बैठक में उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे ने त्रैमासिक परीक्षा में बच्चों के प्रदर्शन, नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी व दशहरा अवकाश की जानकारी साझा किए।

इस दौरान उपस्थित हेमलाल सोनकर उपसरपंच कौही ने शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए शिक्षक,पालक व विद्यार्थी मिल बैठकर रणनीति बनाकर कार्य करने पर जोर दिए।

बैठक में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बिरेंद्र मारकण्डे, विधायक प्रतिनिधि धनेश्वर देवांगन, शिक्षक टोकेन्द्र बिजौरा, त्रिलोचन साहू, चन्द्रकांत नेताम सहित बड़ी संख्या में शाला प्रबंधन समिति पदाधिकारी व पालकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!