मानस शक्ति केंद्र क्रमांक-1 खम्हरिया का सर्वसम्मति से निर्वाचन संपन्न, सनत साहू बने अध्यक्ष

पाटन। मानस शक्ति केंद्र क्रमांक-1 खम्हरिया, पाटन का सर्वसम्मति से निर्वाचन (चयन) कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में श्री सनत साहू, बठेना को अध्यक्ष, तेजराम सिन्हा, केसरा को उपाध्यक्ष तथा नंदनी साहू, तेलीगुंडरा एवं सनत गजपाल, अरसनारा को सचिव चुना गया। वहीं टेमन ठाकुर, खम्हरिया कोषाध्यक्ष, पुरुषोत्तम यादव संयोजक तथा सूर्यकांता साहू महिला संयोजिका चुनी गईं।
इसी क्रम में रोशन विश्वकर्मा एवं डागेस साहू को सह-मीडिया प्रभारी, जबकि रेखराम सिन्हा एवं भगवती मनहरण को दायित्व सौंपा गया।
कार्यक्रम में तहसील मानस संघ पाटन के अध्यक्ष श्री टीकाराम साहू निर्वाचन प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा उपाध्यक्ष श्री कामता प्रसाद साहू, संरक्षण श्री रामनारायण वर्मा, प्रवक्ता श्री उमाशंकर शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री कोमल साहू, श्रीमती आरती साहू, किरणलता साहू, अरुण कश्यप, रोहित पटेल, मानस भवन प्रभारी, मीडिया प्रभारी दयानंद साहू, राजकुमार विश्राम, अर्जुन साहू, युवराज सिकोला सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मानस शक्ति केंद्र से जुड़े सभी 21 ग्रामों से आए मानस पथिक एवं मानस संत समाज के सानिध्य में नवीन पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए मानस मंडली एवं धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की।



