किकिरमेटा में त्रि-दिवसीय अखंड रामधुनी प्रतियोगिता का गरिमामय समापन

जामगांव आर। दक्षिण पाटन के अंतिम छोर पर बसे ग्राम किकिरमेटा में आयोजित त्रि-दिवसीय अखंड रामधुनी सम्मेलन का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समापन समारोह में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू विशेष रूप से शामिल हुईं। इस अवसर पर देवकी जेठूराम निषाद, सरपंच किकिरमेटा-शुक्लाडीह, अमित अग्रवाल सरपंच बेल्हारी, देवप्रकाश साहू निज सहायक विधायक संजारी-बालोद, संजू साहू एवं कमलेश यादव मंचासीन रहे।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने भगवान श्रीराम के विचारों, आदर्श, मर्यादा, सत्य एवं कर्तव्यनिष्ठा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन आज के समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करता है। रामधुनी जैसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी भाईचारा और संस्कारों को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों ने धार्मिक आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। तीन दिनों तक चले अखंड रामधुनी सम्मेलन में विभिन्न रामधुनी मंडलियों ने भक्ति भाव से प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर आयोजन समिति के जागेश्वर साहू, कांशीराम साहू, मनीष सिन्हा, शेषनारायण सिन्हा, टिकेश्वर साहू, नवीन साहू, कुलदीप, संदीप, अनिल, शिवप्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।



