अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सेवा संकल्प अभियान के तहत घुघवा में आंगन मिलन उत्सव आयोजित ,स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, मटका फोड़ एवं बच्चों के डांस ने बांधा समां

अमलेश्वर। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम घुघवा में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य प्रणव शर्मा, सरपंच लता सोनकर, उपसरपंच सोनू सोनकर एवं परियोजना अधिकारी यमुनेश पाण्डेय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों एवं स्व-सहायता समूह की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए मटका फोड़ प्रतियोगिता एवं बच्चों के डांस सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम के अंत में सेक्टर पर्यवेक्षक दर्शिका शास्त्री ने सभी अतिथियों, हितग्राहियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!