अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अमलेश्वर थाना क्षेत्र में मोटर पंपों की केबल चोरी से बढ़ी परेशानी, नगर पालिका अध्यक्ष ने थाना को सौंपा शिकायत पत्र

अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र में लगातार मोटर पंपों की केबल वायर चोरी होने की घटनाओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अपने लेटरपैड पर प्रतिवेदन तैयार कर थाना अमलेश्वर को शिकायत सौंपते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने शिकायत में बताया कि अमलेश्वर क्षेत्र में लगातार मोटर पंपों की केबल वायर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की जा रही है। केबल चोरी होने के कारण कई स्थानों पर पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वहीं किसानों के मोटर पंपों की केबल चोरी होने से सिंचाई व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नगरवासियों का कहना है कि केबल चोरी करने वाले अज्ञात चोर जनप्रतिनिधियों के खेतों के साथ-साथ शासकीय मोटर पंपों को भी निशाना बना रहे हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी है। नगरवासियों ने पुलिस प्रशासन से इन घटनाओं पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए चोरों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं पार्षद खूबीराज सोनकर ने भी लगातार हो रही केबल चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने अमलेश्वर पुलिस से मामले की जांच कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ उचित एवं सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में मोटर पंपों और केबल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि पेयजल एवं किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित न हो।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!