अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सेवा संकल्प अभियान के तहत अमलेश्वर में निकली मशाल रैली

अमलेश्वर। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर द्वारा बुधवार को अटल व्यावसायिक परिसर से मशाल रैली निकाली गई। नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर के नेतृत्व में निकली इस मशाल रैली में जनप्रतिनिधियों, पालिका अधिकारियों-कर्मचारियों, महिला समूह की स्वयंसेवी महिलाओं एवं आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

मशाल रैली में प्रमुख रूप से पीआईसी सदस्य डॉ. आलोक पाल, पार्षद राजू सोनकर, किसान मोर्चा से अजीत ठाकुर, पूर्व सांसद प्रतिनिधि फेरहा राम धीवर, भाजपा मीडिया प्रभारी देव पाटकर, सह प्रभारी विकास सोनी नगर पालिका के उपयंत्री ढालेंद्र ठाकुर, पालिका अधिकारी सचिन नासरे सहित नगर पालिका के कर्मचारी, महिला समूह की स्वयंसेवी महिलाएं एवं आत्मानंद स्कूल के छात्र उपस्थित रहे।

मशाल रैली अटल व्यावसायिक परिसर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण कर वापस अटल परिसर में समापन हुआ। इसके पश्चात तुलसी मैरिज पैलेस में नगर पालिका अमलेश्वर के अधिकारियों की उपस्थिति में सेवा संकल्प शिविर का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान अंगना मिलन उत्सव का भी आयोजन किया गया है, जिसमें महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य जनभागीदारी के साथ सेवा एवं जनकल्याण की गतिविधियों को आगे बढ़ाना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!