अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अमलेश्वर में शारदीय नवरात्रि की धूम, तिरंगा चौक का दुर्गा पंडाल बना आकर्षण का केंद्र

अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों सहित ग्राम डीह, खुड़मुड़ा, भोथली और मगरघटा में शारदीय नवरात्रि का पर्व पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व के दौरान पूरे नगर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। नगरवासी जगत जननी मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना कर रहे हैं।

नवरात्रि के अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर आकर्षक दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं। सुबह-शाम पूजा-अर्चना और माता के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है।

तिरंगा चौक का दुर्गा पंडाल बना विशेष आकर्षण

अमलेश्वर के तिरंगा चौक स्थित दुर्गा पंडाल इन दिनों नगरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां मां दुर्गा के साथ महाकाली का विराट स्वरूप विराजमान है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र है। माता के भव्य स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी एवं आस पास के श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

शारदीय नवरात्रि के इस पावन अवसर पर पूरा अमलेश्वर क्षेत्र मां दुर्गा की भक्ति में लीन नजर आ रहा है। श्रद्धालु माता रानी से सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!