अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अमलेश्वर में महाकाल दुर्गा उत्सव समिति की भव्य झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत बटालियन पेट्रोल पंप के सामने महाकाल दुर्गा उत्सव समिति द्वारा मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। नवरात्रि के पावन अवसर पर यहां श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखने को मिल रहा है। समिति द्वारा मां बगलामुखी दरबार की झांकी के साथ भारत माता एवं इंडिया गेट की आकर्षक झांकी तैयार की गई है, जो नगरवासियों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

झांकी की मनमोहक सजावट और धार्मिक वातावरण श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। धार्मिक आस्था के साथ देशभक्ति की भावना को दर्शाती भारत माता एवं इंडिया गेट की झांकी आयोजन को विशेष बना रही है।

समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य

महाकाल दुर्गा उत्सव समिति के संस्थापक सार्थक डे, अध्यक्ष बालू यादव (अजय आर्ट), उपाध्यक्ष प्रज्वलित साहू एवं संरक्षक दुर्गेश साहू हैं।

आयोजन को सफल बनाने में सदस्य अजय कांत वर्मा, निखिल चंद्राकर, अमित यदु, हर्ष शर्मा, घनाराम पटेल, नीलेश तोरने, रिषभ शर्मा, रामाधीर साहू, विजय यादव, मोहित नायडू, नरोत्तम दास, उदय चावड़ा, आर्यन सिन्हा, रवि भगत, मबिष टोप्पो, रितेश साहू, मनोज ठाकुर, दुर्गेश साहू, तुकेश साहू, रामाप्रसाद साहू, भूपेश साहू, भूपेंद्र साहू, चंद्राकर सेन, पीयूष अग्रवाल, मोहित पटेल, अनूप सोनी, युवराज यदु, यशवंत यदु, यशवंत निषाद, किशन, मयंक देवांगन, राजा देवांगन, पंडित हितेंद्र मिश्रा, संजू दास एवं रोहित पटेल सहित समस्त सदस्यगण और मोहल्लावासियों का योगदान है।

महाकाल दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित यह धार्मिक आयोजन अमलेश्वर में नवरात्रि की रौनक बढ़ा रहा है। मां दुर्गा के दर्शन और आकर्षक झांकी को देखने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!