अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शासकीय स्कूलों में बच्चों के भविष्य संवारने,शिक्षकों के साथ पालकों का सहयोग अपरिहार्य हैं- राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत

दुर्ग। शुक्रवार 16 अक्टूबर को दशहरा अवकाश के पहले पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में शिक्षक, पालक व विद्यार्थी बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में उपस्थित शिक्षादूत राजेन्द्र मारकण्डे ने कहा कि शासकीय स्कूलों में बच्चों के भविष्य संवारने के लिए शिक्षकगण प्रयासरत हैं।तथा बेहतर परिणाम के लिए पालकों का योगदान अपरिहार्य हैं।

बैठक में प्रधानपाठक श्रीमती सविता यादव ने त्रैमासिक परीक्षा में बच्चों के प्रदर्शन तथा विद्यालय की उपलब्धियों को पालकों के सामने रखी।

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षाविद एच एल बेलचंदन ने विद्यालय में बच्चों के बेहतरी के लिए प्रधानाध्यापक सहित शिक्षकों के योगदान को सराहते हुए पालकों को बैठकों में उपस्थित होने व घर में अपने बच्चों के पढ़ाई में अपेक्षित सहयोग करने की बात कही।

बैठक में शिक्षादूत राजेन्द्र मारकण्डे ने संविधान का प्रस्तावना वाचन एवं बच्चों ने संगीत शिक्षक अनिल ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रेरणादायक गीत- संगीत प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर पालक, शिक्षक और विद्यार्थियों ने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए 10 बिन्दुओं पर कार्य करने की सहमति जताई।

बैठक में सहायक शिक्षक मधुजा यादव,पुणेश्वर साहू, नेहा गुप्ता, संगीत शिक्षक अनिल ठाकुर,खेल शिक्षक दानेश कुमार,पालक लोकेन्द्र महोबिया, लक्ष्मी बाई सहित बड़ी संख्या में पालक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!