अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पुरातात्विक सिद्धिदात्री मां वृंदा देवी डिंडा कपाट धाम आगेसरा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, क्षेत्र वासियों के लिए की सुख समृद्धि की कामना

आगेसरा बेल्हारी। दुर्ग के पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दक्षिण क्षेत्र में खारुन नदी के पावन तट पर विराजमान पुरातात्विक सिद्धिदात्री मां वृंदा देवी डिंडा कपाट धाम, आगेसरा में शारदीय नवरात्रि महापर्व श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए हैं, जिनमें श्रद्धालुओं की गहरी आस्था देखने को मिल रही है।

मंदिर में इस वर्ष 155 तेल ज्योति एवं 30 घृत (घी) ज्योति सहित कुल 185 मनोकामना ज्योतियां प्रज्वलित हो रही हैं। श्रद्धालुओं द्वारा माता के प्रति अपनी अटूट आस्था एवं मनोकामनाओं के साथ ज्योति कलश प्रज्वलित कराए गए हैं। पूरे नवरात्रि पर्व के दौरान धाम में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

पाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल माता के दर्शन के लिए 16 अक्टूबर को पहुंचे और सुख समृद्धि कामना क्षेत्र वासियों के लिए की साथ में धमतरी विधायक ओंकार साहू, नगर पंचायत पलारी अध्यक्ष यानेश साहू भी मां वृंदा देवी के दर्शन किए। मौके पर ग्राम पंचायत सरपंच रमाकांत साहू, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस राजेश ठाकुर सहित क्षेत्र कांग्रेस कार्यकर्ता मौजुद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!