अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

पाटन, दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत के सभापति प्रणव शर्मा ने नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर पाटन जनपद क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में स्थापित दुर्गा पंडालों में विराजित माँ दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान शर्मा ने ग्राम घुघुवा क, करसा, बेन्दरी, रवेली, फेकारी सहित अन्य ग्राम के दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माता रानी की पूजा-अर्चना की और समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की।

सभापति श्री प्रणव शर्मा ने कहा कि “माँ दुर्गा शक्ति, भक्ति और समृद्धि की प्रतीक हैं। नवरात्रि का यह पर्व हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। माता रानी से यही प्रार्थना है कि हमारे पाटन क्षेत्र में खुशहाली बनी रहे और सभी के जीवन में सुख-शांति आए।”

इस अवसर पर उनके साथ समर्थक, कार्यकर्ता, ग्राम सरपंच, समिति के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!