अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

महाअष्टमी पर कमलेश वर्मा ने कराया कन्या भोज, क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना

पाटन। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर महाअष्टमी के दिन जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने अपने गृह ग्राम बोरेंदा स्थित शीतला माता मंदिर में नवकन्याओं को भोज कराकर प्रसादी ग्रहण कराया। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से कन्याओं का पूजन किया और उन्हें श्रृंगार सामग्री भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

धार्मिक आस्था और भक्ति भाव से आयोजित इस कार्यक्रम में कमलेश वर्मा ने जगत जननी मां दुर्गा से क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति की उपासना, श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। कन्या पूजन के माध्यम से मातृशक्ति के प्रति सम्मान और श्रद्धा प्रकट की जाती है।

इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने समस्त क्षेत्रवासियों को शारदीय नवरात्रि एवं विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!