अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

“विजयदशमी का पर्व सत्य, धर्म और सदाचार की विजय का प्रतीक” — लालेश्वर साहू 

अमलेश्वर। जिला साहू संघ अंतर्गत तहसील साहू संघ पाटन अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने विजयदशमी के पावन अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से समस्त नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचंद्र जी के चरणों में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर क्षेत्र वासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

श्री साहू ने विजयदशमी को भारतीय संस्कृति, आस्था और नैतिक मूल्यों का अनुपम प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पावन पर्व हमें स्मरण कराता है कि अंततः विजय सदैव सत्य की होती है और असत्य, अधर्म एवं बुराई का अंत निश्चित है। भगवान श्रीराम का आदर्श जीवन हमें मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा, त्याग, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि दशहरा केवल रावण दहन का पर्व नहीं, बल्कि अपने भीतर विद्यमान अहंकार, क्रोध, द्वेष और नकारात्मकता जैसी बुराइयों का त्याग करने का भी संदेश देता है। यह पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव, एकता और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने के साथ ही हमें एक बेहतर समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रेरित करता है।

अंत में श्री साहू ने भगवान श्रीराम से प्रार्थना की कि विजयदशमी का यह पावन पर्व समस्त नगरवासियों के जीवन में नई ऊर्जा, सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा क्षेत्र में सदैव आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और विकास की भावना बनी रहे। जय श्रीराम!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!