अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड के गठन की मांग को लेकर ड्राइवर महासंगठन का बड़ा ऐलान, 12 नवंबर 2026 से छत्तीसगढ़ सहित भारत बंद की चेतावनी

दुर्ग। ऑल छत्तीसगढ़ ड्राइवर एसोसिएशन एवं छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन के बैनर तले ड्राइवर समाज की लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर आंदोलन का ऐलान किया गया है। संगठन ने छत्तीसगढ़ सरकार पर पूर्व में किए गए आश्वासन को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए आगामी 12 नवंबर 2026 से छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत में बंद का आह्वान किया है।

संगठन के अनुसार, 25 अक्टूबर 2025 को छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन द्वारा आंदोलन किया गया था। उस दौरान राज्य सरकार की ओर से ड्राइवर समाज के हितों की सुरक्षा एवं उनके कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड का गठन करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन संगठन का कहना है कि अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इससे ड्राइवर समुदाय में असंतोष व्याप्त है।

महासंगठन का कहना है कि ड्राइवर समाज दिन-रात मेहनत कर परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके बावजूद ड्राइवरों की सामाजिक सुरक्षा, कल्याण और हितों से जुड़े मुद्दों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

इसी क्रम में ऑल ड्राइवर एसोसिएशन जिला दुर्ग सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन की ओर से संबंधित जिला कलेक्टरों के माध्यम से छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, परिवहन मंत्री, पुलिस अधीक्षक एवं जिला कलेक्टर को सूचनार्थ ज्ञापन एवं आंदोलन संबंधी सूचना प्रेषित की गई है।

संगठन ने स्पष्ट किया है कि ड्राइवर समाज की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 12 नवंबर 2026 से प्रस्तावित बंद के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर की जाएगी। संगठन की प्रमुख मांग ड्राइवर समाज के कल्याण के लिए वेलफेयर बोर्ड का गठन कर उसे प्रभावी रूप से लागू करना है।

इस दौरान दुर्ग संभाग प्रभारी नागराज साहू, जिला उपाध्यक्ष महेश नेताम, जिला प्रभारी दिलीप सिंह राजपूत, जिला संगठन मंत्री प्रेम साहू एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार निर्मलकर सहित संगठन के पदाधिकारी शामिल रहे।

संगठन ने राज्य सरकार से मांग की है कि ड्राइवर समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए पूर्व में दिए गए आश्वासन पर शीघ्र अमल किया जाए, ताकि ड्राइवरों को सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!