माँ वृंदा देवी डिंडा कपाट धाम आगेसरा में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ ज्योत-जंवारा विसर्जन संपन्न

आगेसरा बेल्हारी। जिले में स्थित प्राचीन एवं पुरातात्विक सिद्धिदात्री माँ वृंदा देवी डिंडा कपाट धाम आगेसरा पाटन में शारदीय नवरात्रि महापर्व के समापन अवसर पर विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ज्योत-जंवारा विसर्जन कार्यक्रम 20अक्टूबर को संपन्न हुआ।
इस अवसर पर श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर जंवारा धारण कर माता रानी के प्रति अपनी अटूट आस्था एवं श्रद्धा प्रकट की। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा। माता रानी के जयकारों एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालुओं ने सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
नवरात्रि के नौ दिनों तक माँ वृंदा देवी की पूजा-अर्चना, ज्योति कलश दर्शन एवं धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ज्योत-जंवारा विसर्जन के साथ शारदीय नवरात्रि महापर्व का समापन हुआ।
माँ वृंदा देवी डिंडा कपाट धाम की कृपा समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों पर सदैव बनी रहे।
उक्त जानकारी मीडिया को ग्राम पंचायत सरपंच रमाकांत साहू ने शेयर किया है।



