अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पाहंदा अ में रामलीला मंचन के बाद अहंकारी रावण का भव्य पुतला दहन, विजयादशमी उत्सव में उमड़ा ग्रामीणों का जनसैलाब

पाहंदा, अमलेश्वर। पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पाहंदा (अ) में सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के तत्वावधान में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ ग्राम के हृदय स्थल बाजार चौक में मनाया गया। इस अवसर पर भव्य रामलीला मंचन के साथ अहंकार और बुराई के प्रतीक रावण के विशाल पुतले का दहन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और असत्य पर सत्य तथा अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश आत्मसात किया।

युवा नेता सुरेंद्र साहू, प्रकाश यदु एवं भरत वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य दशहरा उत्सव में पूरे गांव का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में जागृति बाल लीला मंडली, पेंड्री (गुंडरदेही) के कलाकारों ने रामलीला की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों के जीवंत अभिनय और प्रभावशाली संवादों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

राम और रावण के बीच हुए संवाद तथा युद्ध के मंचन के पश्चात अहंकारी रावण के विशाल पुतले का दहन किया गया। रावण दहन के साथ ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान ग्रामीणों ने एक-दूसरे को विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

आयोजन को सफल बनाने में ग्राम के अनेक दानदाताओं ने सहयोग प्रदान किया। वहीं, सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की व्यवस्था से लेकर आयोजन के सफल संचालन तक सक्रिय भूमिका निभाई। ग्रामीणों की सहभागिता और सहयोग से पाहंदा (अ) का दशहरा उत्सव उत्साह, सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था के वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!