अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

औंधी में 1 नवंबर को धूमधाम से मनेगा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एवं स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम

औंधी (भिलाई-3)। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एवं स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम औंधी में 1 नवंबर 2026, रविवार को 26वां राज्योत्सव एवं स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। बहुउद्देशीय आयोजन समिति, ग्राम पंचायत औंधी एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पूजा-अर्चना, खेलकूद, रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता और सम्मान समारोह आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे कलश यात्रा से होगी। दोपहर 12 बजे ग्राम देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। शाम 4 बजे बालक-बालिकाओं एवं महिला-पुरुषों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं, शाम 6 बजे छात्र-छात्राओं की रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता तथा रात 8 बजे अतिथि संबोधन, सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण होगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल तथा पूर्व मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता पूर्व ओएसडी एवं पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के प्रभारी विधानसभा पाटन आशीष वर्मा करेंगे। विशेष अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, पाटन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. मोहन साहू, जिला पंचायत सदस्य छाया संतोषी तिवारी, ग्राम पंचायत औंधी के सरपंच परदेशी राम देशलहरे एवं उपसरपंच दीपक चन्द्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे।

आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। वहीं, रात्रि 10 बजे से ग्राम भंडारपुर (डोंगरगढ़), जिला राजनांदगांव के छत्तीसगढ़ लोककला नाचा नवा किरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!